Friday, June 10, 2011

बंदूक के छर्रे लगने से महिला घायल

सादुलपुर
हमीरवास थानांतर्गत गांव नीमां में गुरुवार शाम घर में सफाई करते वक्त टोपीदार बंदूक के चलने के कारण उसके छर्रे लगने से एक महिला घायल हो गई।
महिला को घायलावस्था में रैफरल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। थानाधिकारी महेंद्रदत्त शर्मा ने बताया कि नीमां गांव के बाबुलाल बांवरी की पत्नी लाली (35) गुरुवार शाम करीब छह बजे घर में सफाई कर रही थी। इस दौरान भरी हुई टोपीदार बंदूक नीचे गिरने से वह चल गई। बंदूक से निकले छर्रे पेट में लगने पर वह घायल हो गई। पुलिस ने लाली के बयान पर मामला दर्ज किया।
ञ्च महिला के बंदूक से निकले छर्रे पेट पर नाभी से नीचे लगे हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर है। महिला को रैफर किया गया है।

No comments:

Post a Comment