Saturday, June 4, 2011

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के ननिहाल गांव चैनपुरा छोटा में शोक की लहर

सादुलपुर
बिश्नोई रत्न की उपाधि से विभूषित हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल का शुक्रवार को निधन होने के बाद उनके ननिहाल व जन्मस्थल गांव चैनपुरा छोटा में शोक की लहर दौड़ गई।शाम को उनके ननिहाल में राजेंद्र बिश्नोई व रामसिंह बिश्नोई के पास ज्यों ही उनके निधन का समाचार मिला तो पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।
उनके बचपन के साथी व चैनपुरा छोटा गांव के चंदगीराम जाट (80), गोपालराम शर्मा (83), अमीलाल बाना (82) तथा भाई पतराम बिश्नोई (87) को चौ. भजनलाल के निधन का समाचार मिलने पर सभी ने गहरा शोक व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार उनका शुक्रवार को ह्रदय गति रूकने के कारण निधन हुआ। चौ. भजनलाल के निधन पर सांसद रामसिंह कस्वां, विधायक कमला कस्वां, जिला प्रमुख कौशल्या पूनिया, प्रधान विमला पूनिया, पूर्व संसदीय सचिव इंद्रसिंह पूनिया, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया आदि ने शोक
व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment